Breaking News

MP Foundation Day 2024: आजादी के बाद कैसे बना था ‘भारत का हृदय’; रोचक है एमपी और छत्तीसगढ़ के बंटवारे की कहानी


MP Foundation Day 2024 1 नवंबर 1956 को यानी आज ही के दिन मध्यप्रदेश राज्य अस्तित्व में आया था। हालांकि राज्य की राजधानी को चुनने में तत्कालीन सरकार की काफी सिरदर्दी बढ़ गई थी। आइए पढ़ते हैं कि आखिर जबलपुर की जगह आखिर क्यों भोपाल को राजधानी बनानी पड़ी। वहीं साल 2000 में किस तरह छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग कर एक नए राज्य का दर्जा दिया गया। 

MP Foundation Day 2024: मध्य प्रदेश राज्य से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं पर एक नजर।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग कर एक नया राज्य बनाया गया।
  2. मध्य प्रदेश के तीन स्मारक और दो शहर यूनिस्को की लिस्ट में शामिल है।
  3. हर साल फरवरी महीने में खजुराहो डांस फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। MP Foundation Day 2024। ‘अतुल्य भारत का हृदय’ कहे जाने वाले मध्य प्रदेश राज्य के लिए 1 नवंबर यानी आज का दिन बेहद खास है। साल 1956 में इसी दिन यह राज्य वजूद में आया था। ‘भारत का हृदय’ कहे जाने वाले इस राज्य का इतिहास, संस्कृति और धरोहर अतुल्य है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता और ऐतिहासिक इमारतों के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

आजादी के बाद मध्य भारत और विंध्य प्रदेश के नए राज्यों को पुरानी सेंट्रल इंडिया एजेंसी से अलग कर दिया गया। फिर तीन साल बाद 1950 में मध्य प्रांत और बरार का नाम बदलकर मध्य प्रदेश कर दिया गया। शुरुआत में राज्य में 43 जिले थे।

इसके बाद वर्ष 1972 में दो बड़े जिलों का विभाजन किया गया, भोपाल को सीहोर से और राजनांदगांव को दुर्ग से अलग किया गया। साल 2000 में राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से को विभाजित करके एक नया राज्य छत्तीसगढ़ बनाया गया। वर्तमान मध्य प्रदेश 308 लाख हेक्टेयर के भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है।

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *