
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन।
इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।इछावर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम का कीर्तन किया। इछावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
बलवान पटेल ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार आरएसएस की विचार धारा से चल रही है। इस देश को कभी मजहबों से नहीं पहचाना गया हैं। भारत की पहचान अनेकता में एकता है। देश में गांधी के अहिंसा के विचार को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा की, हम सब लोग महात्मा गांधी के विचारों को लेकर देश में भाईचारा बना रहें है, इस पर काम करें रहे हैं।ये रहे मौजूद।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सादिक, जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र तिवारी, पार्षद जुनैद खान, ब्लॉक संगठन मंत्री नरेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष महेश राठौर, ब्लॉक उपाध्यक्ष धीरज पटेल, पार्षद राधेश्याम सेमलिया, कृपाल वर्मा, सुरेश वर्मा खेरी,अखिलेश बामनिया, आजाद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल ठाकुर, अखिलेश वर्मा, श्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।