Breaking News

अर्थदण्ड के रूप में 02 करोड़ 43 लाख 80 हजार 597 रूपये वसूला गया।

212 ट्रैक्टर ट्रॉली, 123 डम्पर, 26 पोकलेन मशीन तथा 21 जेसीबी, सहित अन्य वाहन जब्त

जिला खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर,15 मई,2025

सीहोर।जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई । बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने विभिन्न निर्माण विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्माण कार्यों में खनिज रॉयल्टी के रूप में प्राप्त राशि का प्रतिवेदन शीघ्र जिला खनिज अधिकारी को भेजें। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों पर खनिज विभाग की वसूली बकाया है उनसे वसूली की कार्रवाई की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में गौण खनिज की 173 खदाने स्वीकृत है। इनमे रेत की 28, गिट्टी की 125, मुरम की 20 खदाने स्वीकृत है।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 से वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 389 प्रकरण दर्ज कर 02 करोड़ 43 लाख 80 हजार 597 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार खनिलों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले 212 ट्रेक्टर ट्रॉली, 123 डम्पर, 26 पोकलेन मशील तथा 21 जेसीबी, सहित अन्य वाहन जप्त किये गय। बैठक में डीएफओ मगन सिंह डाबर, जिला खनिज अधिकारी धर्मेन्द्र चौहान सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 02 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक अर्थदण्ड की वसूली

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 374 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें 02 करोड़ 30 लाख 69 हजार 983 अधिरोपति अर्थदण्ड क विरूद्ध 02 करोड़ 30 लाख 09 हजार 77 रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूला गया। इसमें अवैध परिवहन के 290 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें एक करोड़ 58 लाख 91 हजार 691 रूपए का अर्थ दण्ड वसूल किया गया। इसी प्रकार अवैध उत्खनन के 53 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें 52 लाख 19 हजार 10 रूपये अर्थदण्ड की वसूली की गई। जिले में अवैध भण्डारण के 31 मामले दर्ज किये गये, जिसमें 18 लाख 98 हजार 376 रूपये अर्थदंड की वसूली की गई।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 13 लाख 71 हजार रूपये से अधिक अर्थदंड की वसूली

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के अभी तक 15 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें 14 लाख 03 हजार 145 अधिरोपित अर्थदण्ड के विरूद्ध 13 लाख 71 हजार 520 रूपये की वसूली की गई है। जिले मे अवैध परिवहन के 12 मामले दर्ज कर 10 लाख 99 हजार 145 अधिरोपित अर्थदण्ड के विरूद्ध 10 लाख 67 हजार 520 रूपये की वसूली की गई। इसी प्रकार अवैध उत्खनन के 03 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें 03 लाख 04 हजार रूपये की वसूली की गई।

अवैध उत्खनन एवं परिवहन वाले वाहनों की जब्ती

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 09 नाव इंजन, 207 ट्रेक्टर ट्रॉली, 114 डम्पर, 20 जेसीबी, 17 पोकलेन मशीन, 10 ट्रैक्टर लोडर तथा 02 पनडुब्बी जब्त की गई है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 01 पनडुब्बी, 01 पोकलेन मशीन, 09 डम्पर, 01 जेसीबी, 05 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की गई।

About राजेश माँझी

Check Also

कार्यकर्ता का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है-राजीव गुजराती

कार्यकर्ता का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है-राजीव गुजराती अहमदपुर,देवीपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का …