Breaking News

गन्दे नाले में उतरकर करेगें प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर।शहर में मुख्य गंदे नाले की साफ सफाई नहीं होने के कारण वह चौक पड़ा है। इससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद को अवगत कराने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उनका सब्र का बांध टूटने लगा है। सोमवार को वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद जुनेद खान उर्फ सोनू ने लोगों के साथ तहसील कार्यालय पहुंच एसडीएम जमील खान के नाम ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी है कि 24 तारीख तक वार्ड से निकले नाले की साफ-सफाई नहीं हुई तो 25 अप्रेल से वह नाले के अंदर उतरकर अनोखे तरीके से विरोध, प्रदर्शन करेंगे।

पार्षद ने बताया कि कस्बा इछावर में गंदे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। इससे पहले ही बजट खत्म हो गया है। जहां गंदा नाले को ढकना चाहिए था वहां नहीं ढका है। इससे गंदगी जमा होने से चौक पड़ा है। साफ सफाई नहीं होने के कारण यह गंदा नाला आम व्यक्ति के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। आमजन बीमारी की चपेट में आकर अस्पताल का मुंह देख रहे हैं। गंदे नाले में निकासी के अभाव में पानी जमा होने से आसपास के हैंडपंप, ट्यूबवेल अलग दूषित जल उगल रहे हैं।

…तो करेंगे प्रदर्शनः नगर परिषद की तरफ से नाले की सफाई नही की गई तो लोगों में आक्रोश है। सुनवाई नहीं गई तो गन्दे नाले में उतरकर 25 अप्रैल के दिन अनोखे तरीके से करेगें प्रदर्शन।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …