Breaking News

भाजपा सरकार में मंत्री गण लागातार सेना का कर रहे अपमान।

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस जनो द्वारा मंत्री जगदीश देवडा, विजय शाह के विरोध में प्रदर्शन किया एवं पुतला दहन किया

सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर।जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में आज सीहोर लीसा टॉकीज चौराहे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस जनो द्वारा मंत्री जगदीश देवडा,विजय शाह के विरोध में प्रदर्शन किया एवं पुतला दहन किया। कांग्रेस जनों ने नारे बाजी कर प्रदर्शन किया।भाजपा के मंत्रियों का बार बार सेना के प्रति विवादित टिप्पणी,बयान दिया जा रहा है। कांग्रेस प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग कर रही है।

भाजपा में थोड़ा सा भी देश प्रेम शेष हो और उसे नारी सम्मान की परवाह है तो ना सिर्फ विजय शाह से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए, बल्कि उस पर तत्काल देशद्रोह और नारी शक्ति के अपमान के लिए प्रकरण दर्ज होना चाहिए। वही सेना का अपमान करने वाले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पर भी कार्यवाही होना चाहिए।

पुतला दहन का विरोध जताने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, ओम बाबा राठौर, पवन राठौर, रमेश गुप्ता, रामायण प्रसाद शुक्ला, घनश्याम मीणा मौजुद रहे।

🗣️ विवादित बयान और प्रतिक्रियाएं

विजय शाह का बयान: मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करते हुए कहा, “जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, उन्हीं लोगों को उन्हीं की बहन भेजकर उनकी…”। इस बयान को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू की है।

जगदीश देवड़ा का बयान: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, “पूरा देश, देश की वह सेना, वह सैनिक, उनके चरणों में नतमस्तक है।” इस बयान को लेकर कांग्रेस ने तीव्र विरोध व्यक्त किया है और इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान के रूप में देखा है।

About राजेश माँझी

Check Also

तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री का काफिला रोककर बताई समस्या

इछावर, एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर। सिविल अस्पताल इछावर में कार्यरत 13 आउटसोर्स मल्टीटास्क वर्कर पिछले …