अज्ञात कारण के चलते युवक फांसी पर झूला

ब्रिजिशनगर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। बुधवार को इछावर थाना के अंतर्गत ग्राम ब्रिजिशनगर में 35 वर्षीय युवक नारायण सिंह पुत्र रामसिंह अहीर ने खुद के ही घर पर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दी गई है।
शव को पोस्ट मार्टम के लिए इछावर सिविल अस्पताल लाया गया।
जानकारी अनुसार मृतक के मकान में घटना के समय वह अकेला था। घर-परिवार के लोग गांव में ही कहीं बाहर गए हुए थे।
घटना दोपहर करीब सवा दो बजे के आसपास की बतायी जा रहा है फिलहाल जांच में जुटी पुलिस