Breaking News

वित्तीय अनियमितताओं के कारण पीएमश्री हाई स्कूल चैनपुरा के प्राचार्य निलंबित

वित्तीय अनियमितताओं के कारण पीएमश्री हाई स्कूल चैनपुरा के प्राचार्य निलंबित

भोपाल संभागायुक्त ने किया प्राचार्य आलोक शर्मा को निलंबित

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर,24 जून,2025

सीहोर।भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने सीहोर जिले के इछावर विकासखंड के ग्राम चैनपुरा स्थित पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा को अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने और अपनी स्वेच्छाचारिता से कार्य संपादित कर शासन को वित्तीय हानि पहुंचाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में आलोक शर्मा का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीहोर के अधीन नियत किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *