Breaking News

माँझी समाज के लोगों ने निषाद चौराहा से निकाली निशान रैलीबैनर तख्तियां के साथ लगाए नारे

मल्ला भोई ठीमर केवट कहार
यही है मांझी के असली हकदार

सीहोर। मांझी समाज के लोगों ने रविवार को निषाद चौराहा से झंडा निशान बाइक रैली निकाली। सिद्धपुर मांझी आदिवासी समाज संघ मांझी पंचायत सीहोर के तत्वाधान में आयोजन किया गया।

रैली के माध्यम से समाज जनों ने शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए इलाई माता कस्बा मंदिर पहुंच कर जहां सर्वोत्तम बारिश की मनोकामना माता दुर्गा भवानी से की तो वहीं मध्य प्रदेश सरकार के पास लंबित सामाजिक प्रकरण के अबतक निराकरण नहीं किए जाने को लेकर विरोध भी दर्ज कराया।

भगवान निषाद राज की पूजा अर्चना

निषाद चौराहा पुराना बस स्टैंड स्थित मंदिर में सिद्धपुर मांझी आदिवासी समाज संघ मांझी पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश रायकवार और संरक्षक मनोहर बाबा के द्वारा भगवान श्री गणेश और निषादराज महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

इन मार्गों से निकाली गई रैली

ढोल धमाकों भगवा ध्वज के साथ वाहन रैली कोतवाली चौराहा, पान चौराहा बड़ा बाजार, अटल बिहारी वाजपेई, चौराहा, तहसील चौराहा, भोपाली फाटक, तिलक पार्क कस्बा बजरिया से होते हुए हनुमान फाटक इलाई माता मंदिर कस्बा पहुंची। यहां पर विधि विधान से माता रानी को चुनरी और निशान समर्पित किया गया हनुमान फाटक मंदिर में भी हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। प्रसाद का वितरण कर अच्छी बारिश और मध्य प्रदेश सरकार के पास लंबित सामाजिक प्रकरण की निराकरण कराए जाने की प्रार्थना की गई।

सुनो सरकार असली मांझी है हम

मुख्य संरक्षक मनोहर बाबा ने बताया कि बरसों से मध्य प्रदेश सरकार से मल्ला,भोई, ठीमर, केवट, कहार को ही असली मांझी के रूप में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करने और सभी मांझी समाज के लिए बनाए जाने वाली योजनाओं का लाभ देने की मांग की जा रही है। क्योंकि मांझी के असली हकदार केवल मल्ला भोई ठीमर केवट कहार ही है । अन्य जातियों के लोग मांझी बनकर मांझी समाज को आर्थिक सामाजिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। पुख्ता सबूत देने के बावजूद सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

विश्व कल्याण शांति की है भावना

सिद्धपुर मांझी आदिवासी समाज संघ माझी पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश रायकवार ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आषाढ़ माह में अच्छी बारिश और विश्व कल्याण सामाजिक उन्नति प्रगति की कामना के साथ झंडा निशान वाहन रैली निकाली गई है। रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु सम्मिलित रहे।

झंडा वाहन रैली में रहे शामिल

झंडा बाइक रैली में प्रमुख रूप से योगेश रैकवार सुजीत रैकवार सनी रैकवार महेश रैकवार राजू संतोष खेमराज प्रकाश कन्नू गोविंदा प्रांशु काका सत्यम मनीष विजय अमित अजय नीरज रैकवार आकाश लक्ष्मण रैकवार अनिल रैकवार विनोद गणेश प्रताप मीराबाई आरती बाई सविता बाई ज्योति रैकवार नंदिनी फूलवती सरोज शारदा साधना आदि समाजजन सम्मिलित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *