आदिवासी धर्मशाला भूमि पर दबंगों का कब्जा, शासन प्रशासन मौन, मामला बोरदी कला ग्राम का।

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर। मामला इछावर तहसील के ग्राम बोरदी कला का है।
आदिवासी समाज के लोगो का धर्मशाला निर्माण के लिए शासकीय भूमि पर वर्षो पुराना कब्जा चला आ रहा है।जिस पर कुछ भूमि पर इमरत सिंह, सागर सिंह, लखन, दिनेश, कुलदीप सभी धाकड़ समाज के लोगो द्वारा जबरिया कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। जिसकी शिकायत तहसीलदार इछावर को ज्ञापन देकर की गई। जिसमे में बडी संख्या में आदिवासी पुरुष महिला मौजूद रहे। उनका आरोप है के उक्त अतिक्रमणकर्ता पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष पप्पू नागर के भाई वा अन्य परिवार के लोग है। यह लोग सत्ता का डर दिखाकर स्थल पर लगे बोर्ड में लात मार कर अपमानित कर रहे है एवं डराने की कोशिश कर रहे है। इसकी शिकायत पूर्व में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को भी की थी। जिसकी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह सभी शिकायतकर्ता आदिवासी वर्ग से है उनका कहना है की अगर पन्द्रह दिन में शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो हम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज