
इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क,9200718280
इछावर। सिविल अस्पताल इछावर में कार्यरत 13 आउटसोर्स मल्टीटास्क वर्कर पिछले तीन माह का वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें बकाया तीन माह का वेतन नहीं मिलता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इन कर्मचारियों को प्रतिमाह महज 10 से 12 हजार रुपए वेतन मिलता है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। वहीं इछावर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पदस्थ अन्य आउटसोर्स कर्मचारी भी वेतन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में दिनेश जाट, गोविंद कोर, आशीष मालवीय, आकाश वर्मा, कमलेश वर्मा, दीपक वर्मा, सतीश वर्मा, सचिन वर्मा, अंकित वर्मा, भूरी बाई, कुसुम बाई, सरिता वर्मा और बबीता मेवाड़ा शामिल हैं।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज