Breaking News

रसोई से लौट रहे ग्रामीणों पर टूटा हादसे का कहर! झारखेड़ा के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 30 घायल

सीहोर जिले के इछावर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क,9200718280

इछावर।रसोई कार्यक्रम से खुशियां मनाकर घर लौट रहे ग्रामीणों का सफर अचानक हादसे में बदल गया। झरखेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पालखेड़ी गांव के ग्रामीण हरसपुर में आयोजित रसोई कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। तभी झरखेड़ा के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल इछावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

मामले में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

लेकिन इस हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आखिर ट्रैक्टर-ट्रॉली में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बैठाकर सफर क्यों कराया जा रहा था? क्या ग्रामीणों की जान की कोई कीमत नहीं? कृषि कार्य के लिए बने वाहन में यात्रियों को ढोने पर जिम्मेदार विभाग कब सख्ती दिखाएंगे?


फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद जनहानि की सूचना सामने नहीं आई।

About राजेश माँझी

Check Also

कैमरा देख भागा कथित झोलाछाप संचालक, खाली इंजेक्शनों के ढेर ने खोली पोल,,

घर में मिले खाली इंजेक्शनों के ढेर,तस्वीरें देख स्वास्थ्य विभाग भी रह जाएगा हैरान,,, बिलकिसगंज/सीहोर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *