“परीक्षा के दौरान स्कूल स्टाफ नदारद”
प्राचार्य समेत आधे दिन से आधा स्टाफ गायब।
कक्षा पहली से दसवीं वी तक बलोंडिया गाँव में संचालित है स्कूल
स्थान:, जिला सीहोर (म.प्र.)
“सीहोर के सरकारी स्कूल में लापरवाही का मामला – परीक्षा के दौरान प्राचार्या समेत आधा स्टाफ गायब!”
कुल स्टाफ 12

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर/सीहोर।”जहाँ एक ओर सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लाखों खर्च कर रही है, वहीं ज़मीनी हकीकत इससे बिलकुल उलट दिखाई दे रही है। जिला सीहोर के बलोंडिया गाँव के एक सरकारी स्कूल से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।”
“कक्षा 9वी,10वीं की परीक्षाएँ जारी हैं, लेकिन स्कूल में न तो प्राचार्या मौजूद हैं और न ही पूरा स्टाफ। सूत्रों के अनुसार, आधे से ज़्यादा शिक्षक या तो आधे दिन बाद स्कूल छोड़ देते हैं या फिर परीक्षा के दौरान स्कूल ही नहीं आते।”
“सरकारी स्कूल, वह भी परीक्षा के समय, और जब प्राचार्या ही मौजूद न हों – तो पूरे सिस्टम पर सवाल उठते हैं। शिक्षा विभाग की गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा के दौरान पूरा स्टाफ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना चाहिए, लेकिन बलोंडिया का ये स्कूल उस जिम्मेदारी से कोसों दूर नज़र आ रहा है।”
“ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए यही स्कूल भविष्य की उम्मीद हैं, लेकिन जब लापरवाही इस हद तक पहुँच जाए, तो इन बच्चों के भविष्य पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग जाता है।”
“अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, और क्या बलोंडिया स्कूल की व्यवस्था में कोई सुधार आता है या नहीं।”

वहीं इस विषय को लेकर संकुल प्राचार्या ब्रिजिशनगर बाबू लाल मालवीय से मोबाईल के माध्यम से बात की गई तो उन्होने मोबाईल जन शिक्षक से बात करा दी। और जवाब देने से बचते नज़र आएं।
आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है की आधे दिन से प्राचार्य समेत आधा स्टाफ गायब था।सभी लापरवाह शिक्षकों पर करवाई होगी, बच्चो की परीक्षा चल रही है, ऐसे में शिक्षक गायब है यह बहुत गंभीर विषय है। जबकि स्कूल समय सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक का है, इस बीच यदि शिक्षक गायब है तो बिलकुल करवाई की जाएगी एवं नोटिस निकाल कर प्राचार्य से जवाब लिया जाएगा।
मान सिंह नैटी
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,इछावर
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज
NHIN ESA BAHUT KAM HOTA HAI JAHA TAK MAINE 9TH, 10th PASS KIYA TAB TO AK BHI DIN SIR SCHOOL SE NHIN GAYE HA KUCHH CONDITIONS MAIN GAYE JAB UNHE PERSONAL ISSUE KI VAJAH SAI / JHUTA AROP