Breaking News

गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत नादान से किया गया।

अभियान 30 मार्च से 30 जून तक तक चलाया जाएगा

सीहोर। सीहोर जिले के इछावर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नादान से गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया।जिले में अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जाएगा।

जल संवाद पर परिचर्चा की गई एवं जलशपथ के माध्यम से ग्रामीणों को जल को संरक्षित करने तथा जल का उपयोग महत्त्वता पर्यावरण स्वच्छता तथा घाट की साफ सफाई के साथ-साथ तालाब गहरीकरण हेतु जन सहयोग एवं श्रमदान भी किया गए। इन बातो की चर्चा की गई।

सीहोर।जिले सीहोर क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित खेत, तालाब, अमृत सरोवर, परकोलेशन टैंक, डगवेल, तालाब जीर्णोद्धार, जनभागीदारी के कार्य, कूप एवं बाउंड्री मरम्मत सहित कुल 818 कार्यों को चिन्हांकित कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उददेश्य जनभागीदारी से जल संरक्षण तथा संवर्धन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अन्तर्गत समाज की भागीदारी तथा और विभिन्न सहयोगी विभागो की समेकित पहल से मुख्यत जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार करना है। इसके साथ ही जल स्त्रोत में प्रदूषण कम करना, साफ सफाई करना, पौधरोपण के कार्य किए जाएंगे। जल संरक्षण जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान का क्रियान्वयन अनेक विभाग मिलकर करेंगे।

जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत नादान से किया गया।जिसमें जन प्रतिनिधि/ सरपंच ग्राम पंचायत नादान जनपद पंचायत इछावर के अधिकारी कर्मचारी , ग्रामीणजन उपस्थित हुए हैं।

आयोजन में उपस्थित

सरपंच ममता बाई राठौर, भूतपूर्व सरपंच विजय सिंह,जनपद सद्स्य श्री निवास परते, उप सरपंच धन्नी बाई, पंच अनीता बाई,नारायण, ममतेश, धनुबाई, शुशीला बाई, जनपद के अधिकारी,पंचायत सचिव रामाकांत शर्मा अन्य कर्मचारी सहित ग्रामीण जन अभियान में मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …