Breaking News

विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

हनुमान मंदिर ब्रिजिशनगर में गूंजे जयघोष, धर्म व संस्कृति पर दिया गया संदेश

ब्रिजिशनगर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

ब्रिजिशनगर/इछावर।रविवार शाम को हनुमान मंदिर बिजीशनगर में मां भारती एवं मां ज्वाला की महा आरती के उपरांत विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने सकल हिंदू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता पर प्रेरणादायक विचार रखे।

संघ पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट रहने, अपनी परंपराओं की रक्षा करने और युवा पीढ़ी को धर्म एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और समाजजन में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर ग्राम के सकल हिंदू समाज के भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। धार्मिक वातावरण और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

About राजेश माँझी

Check Also

जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *