श्री सोनखेड़ी बालाजी धाम सेमली जदीद,मुवाडा में भक्तो का उमड़ा जनसैलाब

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज,राजेश माँझी
सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय से महज 24 किलो मीटर और तहसील इछावर मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर पर स्थित श्री सोनखेड़ी बालाजी धाम,श्री उत्तर मुखी हनुमान जी मन्दिर स्थित है। हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर खेड़ा पति हनुमान मन्दिर जो सेमली जदीद गांव में स्थित है भव्य श्रृंगार किया गया एवं श्री सोनखेड़ी बालाजी धाम पर अद्भुत श्रंगार किया गया।

श्री श्री 108 श्री पण्डित उमेश शर्मा जी (दिल्ली वाले पंडितजी)द्वारा पूजन, हवन कर हनुमानजी महराज का अभिषेक कर बालाजी का जन्म उत्सव धूम धाम से मनाया गया।ग्राम के पुजारी सुनिल बैरागी भी मौजूद रहकर पूजन अभिषेक में सम्मिलित रहे।पूरा दिन भक्तो का तांता लगा रहा। संध्या काल हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।गायक रविन्द्र सैनी (जय मां वैष्णव ग्रुप सीहोर) द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात भंडारे का भव्य आयोजन किया गया जो रात्रि 12 बजे के बाद तक चलता रहा।

आयोजन में सभी भक्तजनों का पूर्ण सहयोग रहा एवं सेमली जदीद, मुवाड़ा के श्रद्धालुओं ने व्यवस्था में पूरा सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
आयोजन में मुख्य कार्यकर्त्ता के रुप में बहादुर सिंह ठाकुर, मनोहर मंडलोई (शिक्षक),ब्रज किशोर शर्मा, योगेश शर्मा,राजेन्द्र राठौर, लखन शर्मा, रामचरण मीणा,प्रदीप वर्मा तथा अन्य कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।
व्यवस्थाकर्ता
राहुल राठौर, प्रदीप वर्मा, राजेश राठौर,नरेश सेन, दिनेश नागर, मंगलेश त्यागी, सर्वेश नागर, प्रमोद नागर, देवेंद्र नागर, जैनपाल वर्मा, वचन वर्मा, सुमित वर्मा,मंगलेश त्यागी, सतीश पटेल, अन्य भक्तगण मौजुद रहे।
आयोजन में मुख्य अतिथि
अध्यक्ष श्री राम मन्दिर नारायण पटेल, गोकुल प्रसाद राठौर (सेठजी) वरिष्ठ नंद किशोर वर्मा,वरिष्ठ मांगीलाल वर्मा,जगदीश वर्मा (भूतपूर्व सरपंच),देवनारायण प्रजापति(भूतपूर्व सरपंच), गोविन्द प्रसाद मंडलोई, रमेश चन्द्र वर्मा (रिटायर्ड शिक्षक), रामस्वरूप प्रजापति (शिक्षक),दिनेश शर्मा (शिक्षक), शंकर लाल माँझी,रामनारायण नागर (शिक्षक),ओम प्रकाश शर्मा (शिक्षक), गंगा प्रसाद नागर, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा,संतोष पटेल,ओम पटेल, गंगा प्रसाद वर्मा, मदन पटेल, महेश मिस्त्री,हरीनारायण वर्मा, अन्य भक्त मौजुद रहे।
(मुवाड़ा ग्राम से)
विक्रम सिंह ठाकुर(बडा महाराज), अशोक पटेल, विक्रम जनपद, देवसिंह ठाकुर,कैलाश पटेल, रामकृष्ण मीणा,बालकृष्ण मीणा, गजराज सिंह ठाकुर, रामनाथ सिंह ठाकुर अन्य सभी भक्तजन उपस्थित रहे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज