सीहोर पी एम श्री के प्राचार्य आलोक शर्मा पर 2 लाख 65 हजार की राशि का गोलमाल करने का आरोप
जिला शिक्षा अधिकारी ने अग्रिम कार्रवाई हेतु कलेक्टर को सौंपी जांच एवं आयुक्त भोपाल संभाग को भेजा प्रस्ताव

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
सीहोर । सीहोर ग्राम चेनपुरा स्थित पी एम श्री स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा को शाला विकास के लिए तकरीबन 10 लाख की राशि का आवंटन किया गया था आलोक शर्मा ने पद का दुरुपयोग कर उक्त राशि मे से तकरीबन 2 लाख 65 हजार की राशि का लेखा जोखा पोर्टल पर नही भेजा तो आलोक शर्मा की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर से की गई जिला शिक्षा अधिकारी ने अन्य पी एम श्री स्कूल के तीन प्रचार्य की टीम गठित कर जांच के लिए आलोक शर्मा के पास भेजा तो टीम के समाने आलोक शर्मा 2 लाख 65 हजार 669 रुपए की राशि का लेखा जोखा नही दे पाए जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख कर जांच जिला शिक्षा अधिकारी को सौप दी है उस जांच रिपोर्ट को जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर ओर राज्य शिक्षा संस्थान को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेज दी है जांच हुवे तकरीबन 1 माह बीत जाने के बावजूद प्राचार्य आलोक शर्मा पर कोई कार्यवाही का न होना अपने आप मे कई प्रश्न खड़े कर रहा है उधर प्राचार्य आलोक शर्मा के अपने तथ्य है और वो अपने आप को बेगुनाह बता रहे है ।

जिले के प्राचार्य का दल गठित करके मैंने दल से उसकी जाँच कराई और जाँच में विसंगति पायी गई हमारे द्वारा नोटिस भी जारी किया गया लेकिन आलोक शर्मा द्वारा समाधानकारक जवाब नहीं दिया गया हम उस नस्ती को कलेक्टर महोदय के संज्ञान में लाए है लगभग २ लाख रुपये की राशि का वो हिसाब नहीं बता पा रहे इसको लेकर हमने कार्रवाई के लिए प्रस्ताव आयुक्त भोपाल संभाग को प्रस्तुत कर दिया है ।
संजय तोमर जिला शिक्षा अधिकारी

पीपीएफ की जो राशि खर्च की जाती है पीपीएफ का उसी टाइम पे उसी दिनांक को निकला जाता है उसकी अवधि रहती है १२ दिन की ये जो पीपीएफ है ये फरवरी मार्च में निकले हुए है इसलिए इस राशि का गबन तो हो ही नहीं सकता मेरे से जनवरी तक का लेखा जोखा मांगा गया था मुझे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच चल रही है बोलकर भ्रमित किया गया और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मेरा 4 माह का वेतन रोका गया है और मझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है ।
(आलोक शर्मा प्राचार्य
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज