गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा – तीन बच्चे बहे, दो को बचाया गया, एक की मौत

आष्टा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
आष्टा/सीहोर।एक दुखद खबर सामने आ रही है गणेश विसर्जन के मौके पर, जहां श्रद्धा का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया। जब विसर्जन के दौरान तीन बच्चे पानी में बह गए। यह हादसा आष्टा क्षेत्र के ग्राम हरार्जखेड़ी मे आज दिनांक 6/9/25 को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्राम हरार्जखेड़ी की पपनाश नदी मे 3 बालक जिनकी उम्र 10 से 12 वर्ष बताई गई, जो गणेश विसर्जन करने के लिये गये थे ।
जो पपनास नदी के किनारे कीचड मे फिसल कर बह गए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मौके पर ड्यूटी मे उपस्थित ग्राम चौकीदार मानसिंह ने 2 बालको को नदी मे डूबने से बचा लिया।जबकि एक बालक बंटी पिता राजेश मालवीय उम्र 10 वर्ष डूब गया। पूर्व मे चौकीदार द्वारा इन्ही बालको को नदी से भगाया गया था। ग्राम जनों द्वारा नदी मे तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ सीहोर को सूचित किया गया है।

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ श्रद्धालु विसर्जन के लिए नदी की ओर जा रहे थे। भीड़ का माहौल था और इसी दौरान तीन बच्चे पानी में उतर गए। तेज बहाव और गहराई का अंदाज़ा न होने की वजह से तीनों बह गए। 2 बालको को बचा लिया गया एवं 1 बालक डूब गया।
📍 घाट, तालाब और नदियों पर रहें सतर्क
गणेश विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों, तालाबों और नदियों का रुख करते हैं। भीड़ होती है, भावनाएं होती हैं – और कई बार छोटी सी चूक बड़ा हादसा बन जाती है।
🛑 एमपी विश्वास न्यूज़ की आपसे अपील है:
➡️ छोटे बच्चों को जलस्तर वाले क्षेत्रों से दूर रखें।
➡️ अनजान या गहरे पानी में खुद न उतरें।
➡️ प्रशासन द्वारा तय सुरक्षित घाटों पर ही विसर्जन करें।
➡️ यदि नाव या ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर रहे हैं, तो पूरी सावधानी बरतें।
➡️ पुलिस और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।
📢 एमपी विश्वास न्यूज़ का संदेश:
“आस्था का पर्व है गणेश विसर्जन – इसे बनाएं सुरक्षित, स्वच्छ और संकल्प से भरपूर।”
आपकी एक जागरूकता से बच सकती है किसी की जान, और सुरक्षित रह सकता है हमारा पर्यावरण।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज