
नवागत कलेक्टर बालागुरु.के निरीक्षण पर पहुंचे इछावर
नवागत कलेक्टर बालागुरु.के ने जिले की विभिन्न तहसीलों के किया अस्पतालो और इछावर विधानसभा में होने वाले कन्या विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर किया औचक निरीक्षण
प्रशासनिक अधिकारियों को दिए व्यवस्था सुधारने के आदेश सिविल अस्पताल इछावर की स्वच्छता देखकर अधिकारियों की तारीफ
सीहोर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।सीहोर जिले के नवागत कलेक्टर बालागुरु के. एक्शन मोड में नजर आ रहे है जहां उन्होंने जिला अस्पताल सहित तहसील के अस्पतालों का उचित निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया इसी क्रम में वह इछावर के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने नवजात भवन और अस्पताल में स्वच्छता को देखकर अधिकारियों की तारीफ की कलेक्टर ने बारीकी से प्रत्येक मेडिकल इंस्ट्रूमेंट का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की एक्सपायरी सहित क्वालिटी देखी।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज