Breaking News

बुलेट मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहन कर सवार तिरंगा रैली में शामिल हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

बुलेट मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहन कर सवार तिरंगा रैली में शामिल हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

हॉस्पिटल चौराहे से प्रारंभ होकर आजाद चौक तक गई तिरंगा यात्रा

इछावर : एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर।इछावर में अस्पताल चौराहे से शुरुआत कर विभिन्न मार्गों से निकाली गई तिरंगा यात्रा।तिरंगा रैली में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। मंत्री वर्मा बुलेट मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहनकर रैली में शामिल हुए और शहरभर में तिरंगे के साथ युवाओं का उत्साह बढ़ाया। रैली के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और हर नागरिक का कर्तव्य है कि इसका सम्मान करें।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा “भूरा”, युवा नेता विष्णु वर्मा सहित अनेक नेतागण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, व्यापारी एवं शासकीय, अशासकीय कर्मचारीगण विशेष रुप से शामिल रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *