Breaking News

06 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने की ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने बैठक आयोजित कर आष्टा जनपद के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नल जल योजना, वृक्षारोपण, आवास योजना, मनरेगा, एसबीएम, एनआरएलएम एवं आयुष्मान कार्ड सहित सभी विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अपूर्ण नल-जल योजनाओं के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने पीएम आवास योजना में अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों की सराहना की तथा आवास स्वीकृति में प्रगति कम पाए जाने पर ग्राम पंचायत वैजनाथ, चुपाडिया,जीवापुरमहोडिया, कजलासमूंदीखेडी, पगारिया हाट, गुराडिया वर्मा के पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंनें अपूर्ण गौशाला को समय सीमा पूर्ण करने एवं आचार्य विद्यासागर योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने जनपद परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित सिलाई सेंटर का निरीक्षण किया तथा समूह की दीदियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम डोडी में गौशाला का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत खडीहाट में स्वच्छ भारत मिशन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत निर्मित संरचना का निरीक्षण किया तथा सरपंच-सचिवों एवं टीम को निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद सीईओ अमित व्यास, सहायक यंत्री, बीपीओ, एडीईओ, उपयंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …