ED का छापा जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड
सीहोर एजेंसी, एमपी विश्वास न्यूज
मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पनीर फैक्ट्री संचालक नरेंद्र मोदी के घर पर छापेमाटी की है। यह कार्रवाई सुबह 5 बजे की गई, जब ED की टीम सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंची।जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक नरेंद्र मोदी पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान, ED की टीम ने उसके घर पर दस्तावेजों की जांच शुरु कर दी है। साथ ही, उनके भाई किसन मोदी के घर भी एक और टीम ने छापा मारा।ताला तोड़कर की गई छापेमारीजानकारी के मुताबिक जब ED की टीम नरेंद्र मोदी के घर पहुंची, तो घर का दरवाजा ताला लगा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने ताला तोड़कर घर में एंट्री ली और दस्तावेजों की जांच की।
भोपाल स्थित कंपनी मुख्यालय पर ED का एक्शनएनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने भोपाल स्थित डेयरी प्रोडक्ट निर्माता जय श्री गायत्री फूड्स के मुख्यालय पर छापेमारी की है। कंपनी पर विदेशी निवेश में अनियमितता, नकली दस्तावेजों के इस्तेमाल और खाने के प्रोडक्ट की घटिया क्वालिटी को लेकर आरोप लगे हैं।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज