Breaking News

भावान्तर योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 में सोयाबीन फसल का पंजीयन प्रारम्भ

भावान्तर योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 में सोयाबीन फसल का पंजीयन प्रारम्भ

सीहोर, एमपी विश्वास है
सीहोर, 04 अक्टूबर, 2025

सीहोर।भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक जिले में सोयाबीन फसल का पंजीयन धान फसल की भाँति ही किया जा रहा है। सभी किसान जिन्होंने सोयाबीन फसल की बुवाई की है वे इस योजना के तहत अपनी सोयाबीन की फसल का पंजीयन करा सकते हैं। किसान अपना पंजीयन निर्धारित लिंक पर जाकर, स्वयं के मोबाईल से, कम्प्यूटर तथा ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालय के सुविधा केन्द्रों, सहकारी/विपणन समिति द्वारा संचालित केन्द्रों, अधिकृत एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों, साइबर कैफे पर जाकर करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज जिसमें भू-स्वामियों के लिये भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाईल नम्बर एवं अन्य फोटो पहचान पत्र तथा सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान वनाधिकारी पट्टाधारी/सिकमीदार को आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाईल नम्बर एवं वनपट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति ले जाना अनिवार्य है। किसानों से उपार्जित फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में सीधे किया जायेगा। सभी किसान अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा मोबाईल नम्बर लिंक कराकर उसे अपडेट रखें ताकि भविष्य में असुविधा न हो।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये सहकारी/विपणन समिति पर शासन स्तर से 68 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये हैं, जिसमें तहसील सीहोर में मार्केटिंग सीहोर, बिलकिसगंज, चंदेरी, बिजोरी, मुंगावली, नापलाखेड़ी, पचामा, बमुलिया, खामलिया, ढाबला, मुसकरा में पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार तहसील श्यामपुर में पानविहार, अहमदपुर, चाँदबड़, खण्डवा, खजुरियाकला, दोराहा, खाईखेड़ा, तहसील-आष्टा में मार्केटिंग आष्टा, कोठरी कला, डाबरी, भंवरा, मैना, खामखेडा जत्रा, दुपाड़िया, बेदाखेड़ी, गवाखेड़ा, बागेर, निपानिया कला, खड़ी हाट, खाचरोद, हकीमाबाद, सिद्दीकगंज, तहसील-जावर में जावर, कजलास, मेहतवाड़ा, मुरावर, फुडरा, भाऊखेड़ा, ग्वाली, तहसील-इछावर में मार्केटिंग इछावर, आमलारामजीपुरा, रामदासी, बोरदीकला, दीवड़िया, अमलाहा, जमोनिया फतेहपुर, धामन्दा, तहसील-भेरूंदा में मार्केटिंग नसरूल्लागंज, लाड़कुई, भादाकुई, बालागांव, डोभा, निमोटा, बाईं, छीपानेर, सतराना, डिमावर, तिलाड़िया, बोरखेड़ा कला, चींच, राला, पिपलानी, वासुदेव, तहसील- बुदनी में मार्केटिंग शाहगंज, तहसील-रेहटी में सोयत, रमपुरा चकल्दी, दिगवाड़ में पंजीयन केंद्र बनाए गये हैं। जहाँ पर किसान अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना भावान्तर योजनान्तर्गत पंजीयन करा सकते हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *