Breaking News

गेहूं के खेतों में खड़े होकर किसानो ने किया जोरदार प्रदर्शन : सीहोर

लोकसभा में बजट में किसानों की मांग पूरी हो,गेहूं के खेतों में खड़े होकर किसानो ने किया जोरदार प्रदर्शन।

सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।एमपी सीहोर जिले के ग्रामीण किसानों ने गेहूं की फसल में खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से लोकसभा में बजट पेश करने की मांग की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से केंद्रीय बजट मंत्री निर्मल सिंह से मांग करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ग्राम चंदेरी के नेतृत्व में ग्राम रलावती ग्राम राम खेड़ी, ग्राम भोज नगर, ग्राम हीरापुर के गांव के ग्रामीण किसानों ने लोकसभा में जो बजट पेश होने जा रहा है उसमें किसानों का केसीसी कार्ड प्रत्येक किसान को ₹500000 ( पांच लाख रूपए) किया जावे। किसानों के गेहूं की फसल तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल रखी जाए।विगत 5 वर्षों से हो रही सोयाबीन की फसल का बीमा राशि दिलाई जाए सभी फसलों की एमएसपी पर खरीदी की जाए।फसल का सही उचित दाम दिया जाए।इन तमाम मांगो को लेकर किसानों ने आज खेतों पर गेहूं की फसल में खड़े होकर जोरदार नारे लगाते हुए अपनी मांग शासन प्रशासन से रखी है केंद्र की सरकार से रखी है कि उनकी मांग पूरी की जाए वरिष्ठ किसान इंदर सिंह मेवाडा अचल सिंह हरि सिंह मेवाडा प्रभु लाल मिट्ठू लाल देव मेवाड़ा चीकू लाल मेवाड़ा है, भगवान सिंह महेंद्र पटेल बेनी प्रसाद विक्रम मेवाड़ा सुभाष सिंह मेवाडा और सुरेंद्र मेवाड़ा कपिल मेवाड़ा आदि किसानों ने अपनी मांग को लोकसभा में बजट पेश होने पर रखी गई है।

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …