
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को टक्कर मारकर भागाः ट्रक ने 6 थानों के 8 पुलिस वाहनों को रौंदा, एएसआई-हवलदार को भी कुचलने की कोशिश
भोपाल,एमपी विश्वास न्यूज
भोपाल।भोपाल के लालघाटी में शुक्रवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक (कैंटर) ड्राइवर ने भोपाल से राजगढ़ तक 148 किमी तक उत्पात मचाया। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन तब तक 6 थानों के 8 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके थे।आरोपी ने गांधी नगर पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ी। गांधीनगर एएसआई नीरज चोपड़ा और ब्यावरा देहात थाने के हवलदार संतोष वर्मा को कुचलने की कोशिश की। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने शुजालपुर निवासी आरोपी ट्रक ड्राइवर अजय मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी फरार है।ब्यावरा के देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि शुजालपुर निवासी शकील उर्फ गोलू शेख का ट्रक लेकर अजय मालवीय कोलकाता गया था। वहां से प्याज बेचकर वह अपने साथी के साथ लौट रहा था। वह नशे में धुत था। अजय और उसके साथी के खिलाफ गांधी नगर, कोहेफिजा नरसिंहगढ़ थाने में एक-एक और ब्यावरा देहात थाने में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
भोपाल में पहले वीडी शर्मा के काफिले को कट मारा
गुरुवार रात 9:30 बजे वीडी शर्मा का काफिला लालघाटी के पास से गुजर रहा था, तभी उसके एक वाहन को ट्रक ने कट मारा। काफिले के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से गांधी नगर थाने की ओर जा रहे ट्रक को रोकने के लिए थाने के सामने बेरिकेडिंग की गई। पुलिस ने यहां उन्हें रोका, लेकिन ड्राइवर ने गेट नहीं खोले। इस बीच पहले ड्राइव कर रहा युवक ड्राइविंग सीट से हट गया और उसके साथी ने स्टेयरिंग संभाल ली। फिर उसने बेरिकेडिंग तोड़ते हुए ट्रक की रफ्तार बढ़ा ली और राजगढ़ की ओर बढ़ गया।
एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल को कुचलने की कोशिश
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज