
क्षेत्र के कई दुकानदारों में मचा हड़कंप,
खाद्य विभाग की कई दुकानों पर कार्यवाही।
डीजल पेट्रोल बेचने वाले, होटल वाले एवं चाय नाश्ता वाले कई दुकानदार अपनी शटर बंद कर भाग खड़े हुए।
इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।जिला कलेक्टर बालागुरु के.निर्देश पर इछावर खाद्य विभाग की कई दुकानों पर कार्यवाही की गई।गुरुवार को क्षेत्र में खाद्य विभाग अधिकारी प्रकाश सिंह यादव ने ग्राम ब्रिजिसनगर के होटलो प्रतिष्ठानों राठौर टी स्टाल ब्रिजिसनगर,राठौर नास्ता पॉइंट,राठौर चाय वाले टी स्टाल,जीजा की दुकान टी स्टाल ब्रिजिसनगर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे राठौर टी स्टाल ब्रिजिसनगर पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाना पाया गया।
जिसका मौका पंचनामा तैयार कर कलेक्टर सीहोर को भेजा।इस कार्यवाही से क्षेत्र के कई दुकानदारों में हड़कंप मचा जैसे डीजल पेट्रोल दुकानदार होटल वाले एवं चाय नाश्ता वाले एवं गल्ला व्यापारियों में कई दुकानदार अपनी शटर बंद कर भाग खड़े हुए एवं देर शाम तक चली कार्रवाई तक शटर बंद रही।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज