Breaking News

श्री सत्‍य साईं विश्‍वविद्यालय में दो दिवसीय राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का भव्‍य आयोजन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

श्री सत्‍य साईं विश्‍वविद्यालय,सीहोर मे राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्‍य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के उद्वेश्य विद्यार्थियों मे विज्ञान के प्रति जागरूकता और नवाचार की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. मुकेश तिवारी ने की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्‍न शैक्षणिक गतिविधयों, व्‍याख्‍यानों, पोस्‍टर प्रस्‍तुतियों और रचानात्‍मक प्रतियगितोओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित मुख्‍य वक्‍ता डॉ. जितेंन्‍द्र अग्रवाल ( डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी RGPV भोपाल ) एवं डॉ. रतनेश सिंह (कोषाध्यक्ष विज्ञान भारती मध्यभारत) ने विज्ञान और अनुसंधान के विभिन्‍न क्षेत्रों पर विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होनें विद्यार्थियों को नवीनतम वैज्ञानिक आाविष्‍कारों, और आधनुनिक तकनीकों की जानकारी दी। विश्‍वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. मुकेश तिवारी ने विज्ञान और समाज के आपसी संबंधो पर व्‍याख्‍यान दिया। उन्‍होनें विद्यार्थियों को बताया कि कैसे विज्ञान ने मानव जीवन को बदलने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है और कैसे वैज्ञानिक सोच से सामाजिक समस्‍याओं का समाधान किया जा सकता है। डॉ. राजेन्‍द्र कुश्‍वाह कार्यक्रम का समन्‍वय किया एवं कार्यक्रम का संचालन श्री अंकित नवगीत जोशी द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्‍यवस्थित ढंग से संचालित किया गया, जिसमे सभी गतिविधियॉ समय पर और सफलतापूर्वक संपन्‍न हो सकी। कार्यक्रम के अंत में विभिन्‍न प्रतियोगितओ जैसे क्विज कॉम्पिटीशन, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली के विजेताओ को प्रमाण पत्र और पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया गया। इस आयोजन मे विश्‍वविद्यालय के रजिस्‍ट्रार डॉ हेमंत शर्मा, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महोदय डॉ संजय राठौर एवं सभी विभागों के डीन एवं शिक्षक मौजूद रहे। जिससे कार्यक्रम को एक सफल और अनुभव बनाया जा सका। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई ऊर्जा जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना को जागृत किया।

अंत मे धन्यवाद प्रस्ताव डॉ राजेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा दिया गया।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …