तीन गांवों की गेंहू की खड़ी फ़सल
तीन गांवों के किसानो की 100 से 200 एकड़ गेंहू की खड़ी फ़सल जल कर ख़ाक,
भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग

सीहोर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।सीहोर जिले के तीन गांवों के किसानो की गेंहू की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। गांव पाटन, तकिया,बरखेडा के 100 से 200 एकड़ रकबे की फसल कुछ ही मिनटों में जलकर ख़ाक हो गई।जानकारी अनुसार प्राप्त हुआ की भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग।
पाटन के किसान जगदीश चरकी वाले, जगदीश पिता भवर जी, राहुल पिता बद्री प्रसाद,रामसिंह पिता बंसी लाल, सुनिल पिता रामसिंह,बीरबल पिता बाबू लाल, रमेश पिता कवर जी, मांगीलाल जराती, राकेश पिता भवर जी एवं तकिया, बरखेडा के किसानो की भी खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर स्थानीय किसानो द्वारा झाड़ियों के सहारे आग बुझाना चाहा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और आगजनी का विकराल रुप में परिवर्तित हो गई थी। वही मौके पर फायर बिग्रेड नही पहुंच पाई। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचती तो शायद आज पर काबू पाया जा सकता था।वही ट्रैक्टर से बख्खर निकाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।


मौके पर स्थानीय लोगों ने भूसा मशीन वाले संचालन को पकड़ कर मारपीटी लोगो द्वारा की गई और पुलिस के हवाले कर दिया एवं ट्रैक्टर भूसा मशीन को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दीया।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज