Breaking News

108 एम्बुलेंस के कर्मचारी ने पेड़ पर लगाई फांसी

108 एम्बुलेंस के कर्मचारी ने पेड़ पर लगाई फांसी

घर बोलकर आया था, मरने जा रहा हू

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।इछावर में 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी ने फांसी लगाने के पहले घर पर बताया कि वह मरने जा रहा है। उसके कहने के बाद भाई उसे ढूंढता रहा लेकिन वह नहीं मिला। काफी समय बाद उसका शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला इछावर थाना क्षेत्र में बुधवार का है।

ओमप्रकाश सेन (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह आर्या का निवासी था। सूचना मिलने पर इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इछावर में रहता था युवक

ओमप्रकाश इछावर में रहता था और 108 एम्बुलेंस में ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) के पद पर कार्यरत था। यह घटना इछावर थाना क्षेत्र के बिछोली रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले ओमप्रकाश ने अपने घर पर बताया था कि वह मरने जा रहा है। उसका भाई उसे ढूंढ रहा था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, जो पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *