
इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव 14 अप्रैल को लेकर इछावर क्षेत्र के नयापुरा में आयोजित की गई सामाजिक बैठक जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मानने को लेकर रूप रेखा तैयार की गई जिसमें इछावर नगर में बाबा साहब जन्म सप्ताह मानने को लेकर निर्णय लिया गया जिसमें प्रमुख रूप से विशाल वाहन बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्म सप्ताह के रूप में आयोजित किया जाएगा जो नगर प्रमुख चौराहा पर जुलूस के रूप में निकल जाएगा तथा साथ ही सभा का आयोजन किया जाएगा साथी क्षेत्र के विभिन्न लोगों को जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित करने को लेकर एक मत में निर्णय लिया गया साथ ही कार्यक्रम को विस्तृत रूप प्रदान करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की जाएगी तथा चल समारोह समिति , प्रचार समिति , मार्गदर्शक समिति , तथा संचालन समिति , का गठन किया जाएगा साथ ही सामाजिक बैठक में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का निर्णय लिए गया जिसमें अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक को बाबासाहेब उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा !

इस दौरान प्रमुख रूप से समाज सेवी जितेंद्र परिहार दीवाडिया ,जगदीश परमार इछावर , कृष्णकांत दोहरे जामली , सजन बकोरिया इछावर , राजेश मालवीय राजा इछावर , हरिप्रसाद सिसोदिया नयापुरा , दशरथ सिंह गुणवान बिछोली , पंकज दुगरिया उमारखाल , कमलेश मालवीय इछावर , संतोष बामनिया दुदलाई, जितेन्द्र तमोलिया दुदलाई ,अखिलेश बामनिया , जितेन्द्र मालवीय सेवनिया, जानम सिंह परमार, दयाराम गोयल मोगरा, राधेश्याम केशरिया गुराड़ी, जितेन कुमार मालवीय ढाबलामाता, गणेश मालवीय इछावर, देवकरण बामनिया दुदलाई सरपंच, राजेश मालवीय नयापुरा, मोहन भाई पलखेड़ी, जितेंद्र मालवीय बिशनखेड़ी, जगदीश मालवीय मेंबर बिछोली आदि लोग मौजूद थे !
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज