सीहोर जिले में आगजनी रुकने का नाम नहीं,पाटन की आग बुझी नही,
गांव अतरालिया तहसील भेरुंदा के किसानो की गेंहू की खड़ी फसल में लगी आग।
100 से 150 एकड़ गेंहू की खड़ी फसल में लगी आग,अतरालिया तहसील भेरुंदा
पूरे गांव में गमगीन हालात,किसानो का रो रो कर बुरा हाल

सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।सीहोर जिले में किसान काफ़ी परेशान। इस वर्ष किसान भाईयों के चेहरे पर गेंहू की फ़सल देखकर बहुत रौनक है। लेकिन आगजनी जैसी घटना को देखकर किसान काफ़ी परेशान है।अभी कुछ दिन पहले सीहोर जिले के पाटन में गेंहू की खड़ी फसल में आग से फसल ध्वस्त हो गई थी। पाटन बुझ नही पाया इसके पहले जिले में दूसरी आगजनी की बड़ी घटना सामने आई।सीहोर जिले के तहसील भेरुंदा का गांव अतरालिया में लगी आग। किसान भाईयों की गेंहू की खड़ी फसल में आग लगने से क़रीब 100 से 150 एकड़ जमीन के गेंहू जल कर ख़ाक हो गए। शासन प्रशासन मौके पर मौजूद पूरी कोशिश के बाद भी आग पर काबू पाया गया। रेहटी,भेरुंदा आसपास क्षेत्र की फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचकर आज बुझाने में पूरा प्रयास के साथ आग पर काबू पाया गया। कुछ मिनटों में 100 से 150 एकड़ गेंहू की फसल जल कर खाक हो गए। जानकारी अनुसार प्राप्त हुआ की हार्वेस्टर मशीन की चिंगारी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
40 से 50 एकड़ जमीन में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई है बाकी जमीन में नलवाई थी गेहूं की खड़ी फसल नहीं थी। हार्वेस्टर की चिंगारी के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। रेहटी भेरुंदा की फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया।
मदन सिंह रघुवंशी
एसडीएम भेरुंदा
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज