Breaking News

कुर्सी, पद छूट जाएगा, सिर्फ आपका व्यवहार ही नागरिकों की स्मृति में रहेगा – निवर्तमान कलेक्टर प्रवीण सिंह

निवर्तमान कलेक्टर प्रवीण सिंह को दी गई आत्मीय विदाई

कुर्सी, पद छूट जाएगा, सिर्फ आपका व्यवहार ही नागरिकों की स्मृति में रहेगा – निवर्तमान कलेक्टर प्रवीण सिंह

सीहोर।सीहोर जिले के निवर्तमान कलेक्टर प्रवीण सिंह को उनके स्थानांतरण के पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर प्रवीण सिंह के नेतृत्व, समर्पण और प्रशासनिक कौशल की सभी अधीनस्थ अधिकारियों ने प्रशंसा की। विदाई समारोह में अधिकारियों ने उनके द्वारा जिले के विकास के लिए किए गए कार्यों एवं नवाचारों को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि निवर्तमान कलेक्टर सिंह आमजनों के कल्याण एवं विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित और संचालित किया है।

सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज

इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा पद और कुर्सी यहीं रह जाती है, सिर्फ हमारा व्यवहार ही नागरिकों की स्मृति में रहता है। इसलिए सभी अधिकारियों का यह प्रयास होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर हमारे पास आए तो हमें उसके साथ संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम नागरिकों की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं त्वरित निराकरण करें। कोई भी नागरिक अपनी शिकायत के निराकरण के प्रति संशय पूर्वक प्रश्नचिन्ह लेकर वापस न जाए।उन्होंने कहा कि सीहोर जिला विगत कुछ वर्षो से प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा है। सभी अधिकारियों का दायित्व है कि आगे भी इसे बरकरार रखे। उन्होंने कहा कि हमे प्रयास करना चाहिए कि हमारे द्वारा किसी का अहित न हो। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी क्षेत्रों में जिले को अग्रणी स्तर पर बनाए रखने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सीहोर जिले में प्रशासन के मुखिया के रूप में काम करना उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा। इस अवसर सभी अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि निवर्तमान कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जिले में किए गए नवाचारों एवं कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सिंह ने विकास के पथ पर सीहोर जिले को जो गति दी है उसे हम आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन, एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, डीएफओ मगन सिंह डाबर, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग एवं अन्य अधिकारियों ने निवर्तमान कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। विदाई समारोह में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीम जमील खान, श्रीमती स्वाति मिश्रा, तन्मय वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …