सिंगल क्लिक में हितग्राहियों के खाते में जमा हुए दो दो लाख
मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण,जनपद पंचायत इछावर में कार्यक्रम आयोजित

इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
इछावर।मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम जनपद पंचायत इछावर में आयोजित किया गया।
जिसमें नगरीय क्षेत्र इछावर एवं ग्रामीण क्षेत्र इछावर के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0 )योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम जनपद पंचायत इछावर के सभागृह में आयोजित किया गया।


मुख्य अतिथि के रुप में नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश पटेल,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर जायसवाल के रूप में उपस्थित हुए,उक्त योजना में मुख्यमंत्री जन कल्याण( संबल 2.0 )योजना अंतर्गत पंजीकृत हितग्राही मनीष वर्मा / रामगोपाल और दूसरे हितग्राही सीताराम आत्मज कन्हैया लाल की मृत्यु हो जाने से उनके आश्रित परिवार के सदस्य श्रीमती संगीता बाई पत्नी मनीष कुमार को एवं कन्हैया लाल प्रजापति को राशि दो- दो लाख रुपए का लाभ मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से बैंक खातों में अंतरित किया गया उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे नगर के हर गरीब हितग्राही को योजनाओं में पंजीकरण से मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए हम जनप्रतिनिधि वचनबद्ध एवं प्रतिबद्ध हैं मेरे नगर के हर हितग्राही को शासन कि किसी न किसी योजना का लाभ मिले उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी मिश्रा नगर परिषद की योजना प्रभारी अर्चना त्रिवेदी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज