Breaking News

घटिया निर्माण से ग्रामीण परेशान,पुनः हो सड़क का निर्माण,सरकार से मांग

ग्रामीणों ने लगाए ठेकेदार पर अनदेखी कर घटिया निर्माण के आरोप,जगह जगह टूट रही किनार

रामराज कम्पनी कम्पनी (लोकनिर्माण विभाग) द्वारा कायरी जदीद से खेजड़ा सड़क का किया जा रहा निर्माण

लागत 1 करोड़ 72 लाख
लंबाई 2 किलोमीटर

सीहोर। खेजड़ा से सीहोर जिला मुख्यालय क़रीब 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।खेजडा,कायरी सड़क निर्माण से जिला मुख्यालय पहुंचने का सीधा रास्ता नागरिकों को मिलेगा विगत दो माह पूर्व डामरीकरण का कार्य किया गया।लेकिन अभी तक साइट सोल्डर का अभाव है,सड़क में साइट सोल्डर नही होने के कारण सड़क की किनार टूटे जा रहा है और आए दिन अभी वर्तमान में किसान के खेतो में गेहूं की कटाई जबरदस्त चल रही है,आना-जाना बढ़ गया है और ट्रैफिक बढ़ गया है,इसके कारण से जब ट्रैक्टर ट्राली का रोड से नीचे उतरना होता है तो साइट सोल्डर के अभाव के कारण सड़क का किनारा भी टूट रहा।दूसरा यह भी देखने में आया है कि कहीं जगह पाइप कन्वर्ट है वह पाइप कन्वर्ट अभी तक तैयार नहीं है और सड़क का निर्माण कर दिया गया।अभी ग्रीष्म ऋतु खत्म होने के बाद जैसे ही वर्षा ऋतु चालू होगी तो इसमें भयंकर समस्या पैदा होगी कहीं गाड़ियां फंसेगी ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा,इसी को देखते हुए कम से कम पाइप कन्वर्ट एवं पुलियों का निर्माण तुरंत किया जाए।

ग्रामीणों ने लगाए ठेकेदार पर अनदेखी कर घटिया निर्माण के आरोप

घटिया क्वालिटी का डामरी करण किया गया,ऊपर ही ऊपर थोडा थोडा डामर किया गया है जो अभी ही उखड़ने लगा,ना सोल्डर भरे है, ना ही पुलिया बनी हैं, पूरा का पूरा निर्माण एजेंसी ने लोकल कार्य किया है।

रामराजा कम्पनी का टैंडर है,सड़क की लागत 1करोड 72 लाख है। सड़क की लम्बाई 2 किलोमीटर है। ठेकेदार की अनदेखी सड़क पर झूलते हुए बिजली के तार डामरी करण के नज़दीक बिजली का खंबा जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

टुकड़ों टुकड़ों में सड़क का निर्माण 600 मीटर सीसी सड़क बाकी,एक भी पुलिया का निर्माण नही और डामरी करण कार्य खत्म, जगह जगह उखड़ रही सड़क। घटिया निर्माण से पहली बारिश में बह जाएगी सड़क।

मौके पर ग्रामीण

पूर्व सरपंच कमल ठाकुर खेजडा,
हरीनारायण वर्मा,रमेश वर्मा,राजेश वर्मा, नारायण पटेल, बंसी लाल विश्वकर्मा, निर्मल गुजर,मनीष विश्वकर्मा,शिवराज सिंह परमार कायरी अन्य खेजड़ा कायरी जदीद के ग्रामीण मौजूद रहे।

क्या कह रहे अधिकारी

मै अभी फील्ड में हूं,पीडब्ल्यूडी की सड़क का निर्माण इसी तरह होता है।
कई कोई कमी नहीं है।

एसडीओ
प्रण वीर सिंह ठाकुर
पीडीडब्ल्यू विभाग सीहोर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …