Breaking News

भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की पार्टी नही,राष्ट्र निर्माण की पार्टी है : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

46 वा स्थापना दिवस मनाया
संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

इछावर।दिनांक 06-04-2025 दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इछावर मण्डल कि बैठक का आयोजन स्थान – दशहरा मैदान के पास मेहता गार्डन मोगरा रोड़ इच्छावर में रखा गया।

जिसमें मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा, जनपद अध्यक्ष प्रीतिनिधि जगदीश पटेल, भूपेन्द्र सिसोदिया उपस्थित हुए।

इछावर।46 वा स्थापना दिवस पर सबसे पहले भारत माता के चित्र पर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पण्डित दीनदयाल भारतीय जनसंघ के नेता रहे।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की पार्टी नही है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पार्टी है। वही उन्होने कहा की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय हमारे आदर्श है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई ने पूरे भारत में रोड बनाए, ऐसी योजना लेकर आए की गांव गांव सड़क पहुंची।वर्तमान प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने नदी से नदी जोड़ो अभियान गांव गांव तक पेयजल पहुंचाने का काम किया, सिंचाई का पानी पहुंचाना काम किया। यह है भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां।

बैठक में
भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता ,समस्त जनप्रतिनिधिगण,सरपंच गण, जनपद सदस्यगण, मण्डल के सभी मोर्चो के पदाधिकारींगण, समस्त बूथों के अध्यक्ष,समस्त शक्तिकेंद्रो के प्रभारी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी का इतिहास

  1. स्थापना कब और कैसे हुई:

6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।

इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ में थीं, जिसे 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्थापित किया था।

आपातकाल (1975-77) के बाद जनसंघ ने जनता पार्टी में विलय किया था, लेकिन विचारधारा के मतभेदों के कारण 1980 में अलग होकर BJP का गठन हुआ।

  1. प्रमुख संस्थापक:

अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और भैरोंसिंह शेखावत जैसे बड़े नेताओं ने BJP की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई।

इन नेताओं ने पार्टी को एक वैचारिक और संगठनात्मक रूप दिया।

  1. विचारधारा:

BJP की विचारधारा ‘एकात्म मानववाद’ (Integral Humanism) और ‘राष्ट्रवाद’ पर आधारित है।

दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से पार्टी काफी प्रभावित रही है।

“सबका साथ, सबका विकास” पार्टी का प्रमुख मंत्र बना।

  1. प्रारंभिक चुनौतियाँ:

शुरुआत में पार्टी को बहुत संघर्ष करना पड़ा था।

1984 के आम चुनाव में पार्टी को केवल 2 सीटें मिली थीं।

लेकिन संगठनात्मक मजबूती और जनसमर्थन के चलते धीरे-धीरे पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत की।

  1. उपलब्धियाँ:

BJP आज भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

केंद्र में कई बार सरकार बना चुकी है, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने शासन किया है।

देश के कई राज्यों में भी BJP की सरकारें हैं।

  1. स्थापना दिवस पर आयोजन:

पार्टी के सभी कार्यालयों में झंडारोहण, संगोष्ठियाँ, रैलियाँ और सेवा कार्य किए जाते हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाता है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …