Breaking News

अमृत पार्क इछावर में “सेवा संकल्प–स्वच्छता अभियान” के तहत स्वच्छता श्रमदान

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर, 02 अक्टूबर 2026

इछावर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता एवं स्वच्छ इछावर के संकल्प के साथ नगर परिषद इछावर द्वारा अमृत पार्क, इछावर में “सेवा संकल्प–स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे। सभी ने अमृत पार्क परिसर में स्वच्छता श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान पार्क परिसर की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने सक्रिय रूप से श्रमदान करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर इछावर के निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। अध्यक्ष एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे स्वच्छता कार्यों की सराहना की गई।

अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर परिषद का सहयोग करें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने तथा स्वच्छ इछावर के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

नगर परिषद इछावर
जिला सीहोर (म.प्र.)

About राजेश माँझी

Check Also

इछावर विधानसभा क्षेत्र की 36 प्रधानमंत्री सड़कों का भूमिपूजन, सीहोर जिले के इछावर तहसील के गांव बोरदी कला गाँव में किया गया आयोजन

शिवराज का वादा 36 प्रधान मंत्री सड़क 1 वर्ष में बनकर जल्द तैयार की जाएगी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *