Breaking News

बिना अनुमति बोरवेल खनन करने पर एफआईआर दर्ज

बिना अनुमति जिले की सीमा में प्रवेश और खनन करने पर बोरवेल मशीन जब्त

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 21, अप्रैल 2025

शिकायत प्राप्त होने पर शाहगंज के नायब तहसीलदार री‍तेश जोशी, पटवारी एवं पुलिस बल के साथ ग्राम बांसगहन के किसान देवेन्द्र सिंह के खेत पर पहुंचे और खेत पर बोरवेल मशीन चलती हुई पायी गयी। अधिकारियों द्वारा बोरिंग मशीन के ग्रामीण सीमा में प्रवेश और बोरवेल खनन की अनुमति के बारे में पूछने पर पता चला कि बोरवेल मशीन के प्रवेश एवं बोरवेल खनन के लिए कोई अनुमति नही ली गई है। बिना अनुमति के बोरवेल खनन करने तथा ग्रामीण सीमा मे प्रवेश करने पर बोरवेल मशीन जब्त कर बकतरा पुलिस चौकी भेजी गयी है। इसके साथ ही रतलाम जिला निवासी बोरवेल मशीन चालक प्रभुराम, तमिलनाडु राज्य निवासी सुपरवाईजर बालाजी तथा ग्राम बांसगहन निवासी देवेन्द्र सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बालागुरू के. ने गिरते भूजल स्तर एवं पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए जिले की सीमा में बोरवेल मशीन के बिना अनुमति प्रवेश करने तथा बिना अनुमति बोरवेल खनन करने पर प्रतिबंध लगाया है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …