Breaking News

प्राचार्य सहित 6 शिक्षक भी गायब,शासन के आदेश की सरेआम उड़ा रहे धज्जियां

  • सीहोर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज,
  • राजेश माँझी

सीहोर/इछावर। एमपी विश्वास न्यूज की टीम शनिवार क़रीब दोपहर 1.30 बजे कांकड़ खेड़ा हाई स्कूल पहुंची। हाई स्कूल कांकड़ खेड़ा सीहोर जिले के जन शिक्षा केन्द्र इछावर, संकुल कार्यालय भाऊखेड़ी के अन्तर्गत आता है। जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो वहां शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला दृश्य नज़र आया।8 स्टाफ पदस्थ में से प्राचार्य सहित सभी 6 शिक्षक नदारद रहे। मात्र 2 शिक्षक स्कूल में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार का कोई प्रभार नही सौपा है। प्राचार्य मैडम बाहर गई है 2 बजे तक आएंगी आप बात कर लीजिए। जबकि स्कूल का समय सुबह 10 बजे से है।

अधिकतर शिक्षक लगातार गैरहाजिर रहते हैं, जिससे स्कूल में भवनों की मरम्मत,पाठ्य पुस्तकों का वितरण, छात्रों के पंजीयन जैसे कार्य प्रभावित हुए। कई बार शिकायत है की शिक्षक हमेशा समय से नही आते हैं। कभी आते हैं कभी नही आते इस प्रकार लापरवाही चल रही है।

सवाल खड़ा होता है की इसी तरह शिक्षा विभाग का हाल रहा तो आने वाले सत्र में छात्र-छात्राओं को किस प्रकार की शिक्षा दी जाएगी यह आप खुद समझ सकते हैं,समय पर यदि शिक्षक ही नहीं आएंगे तो छात्र-छात्राएं कैसे आयेंगे। और अभिभावक इन्ही लापरवाहियों के कारण सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ना पसंद नहीं करते हैं।

स्टाफ सूची हाई स्कूल कांकड़ खेड़ा

1.श्रीमती प्रतिभा शर्मा प्राचार्या
2 श्री कैलाश जामले शिक्षक
3.श्रीमती शीतल सोनकर शिक्षिका
4.श्री रामूसिंह परमार शिक्षक
5.श्रीमती वन्दना विश्वकर्मा शिक्षिका
6.श्रीमती चिन्ता नागन शिक्षिका
7.श्रीमती चित्रा जोग। शिक्षिका
8.कमल विश्वकर्मा लेबशिक्षक

अब सवाल उठता है कि शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई कब करेगा? और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे?

शिक्षा विभाग ने 1 जून से 15 जून तक सभी शासकीय विद्यालयों में शिक्षक-स्टाफ की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान शिक्षकों को स्कूल आकर समय पर उपस्थित रहना होगा, ताकि आगामी सत्र की तैयारियां समय रहते पूरी की जा सकें।

जून के पहले पखवाड़े को “स्कूल रेडीनेस पीरियड” माना जा रहा है, जिसमें स्कूल भवनों की मरम्मत, पाठ्यपुस्तकों का वितरण और छात्रों के पंजीयन जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों की टीम स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेगी। ऐसे में शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और अपने कार्यों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य मैम से फोन पर हुई बात
स्कूल में 2 शिक्षक है। अब क्या है किसी का स्वास्थ भी खराब हो जाता है। इस कारण भी नही आ पाते। मै अभी 2 घण्टे में आयूंगी। आप जब तक स्कूल में इंतजार करो।

प्राचार्य, श्री मति प्रतिभा शर्मा
हाई स्कूल कांकड़ खेड़ा,
जन शिक्षा केन्द्र इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …