घर बैठे श्रद्धालु कर सकेंगे कथा का श्रवण, पंडित प्रदीप मिश्रा बोले-बैंक में धन रखो और शिव में मन रखो

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क 9200718280
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर बुधवार से पांच दिवसीय हरतालिका तीज विशेष ऑनलाइन श्री शिव महापुराण कथा का सादगी के साथ शुभारंभ हुआ।
कथा के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भादो मास में भगवान शिव की आराधना और कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डाला। ऑनलाइन कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु अपने घरों में रहकर कथा का श्रवण कर सकेंगे।
कथा के शुभारंभ अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि भादो मास में होने वाली हरतालिका तीज विशेष ऑनलाइन शिव महापुराण कथा को परिवार के साथ घर पर बैठकर श्रद्धा और विश्वास के साथ सुनें।
उन्होंने कहा कि शिव कथा मनुष्य को जीवन के संघर्षों के बीच सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
बैंक में धन रखो और शिव में मन रखो

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज