Breaking News

अन्नदाता किसानों का आरोप मंडी में गंदगी का साम्राज्य

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। लंबे समय से शहर के कृषि उपज मंडी सीहोर में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण अन्नदाता किसान परेशान है। यहां पर पानी की टंकी में गंदगी व्याप्त होने के कारण किसान बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। किसानों का आरोप है कि भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार से पानी लाने को विवश होना पड़ रहा है।


इसको लेकर जनहित मोर्चा की ओर से रोलूखेड़ा निवासी विष्णु परमार ने बताया कि यहां पर किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी में गंदगी व्याप्त है, जिससे किसानों अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

इसके अलावा यहां पर पार्क की दुर्दशा है। इसको लेकर किसान दुर्गा प्रसाद, राय सिंह, महेन्द्र पटेल, भगवान सिंह और सुरेश ने जिला प्रशासन से किसानों के लिए गर्मी के दिनों में ठंडे पानी की व्यवस्था कराने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …