नरवाई जलाई तो सम्मान निधि बन्द : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल/मध्य प्रदेश, एमपी विश्वास न्यूज
भोपाल/मध्य प्रदेश।नरवाई जलाने वाले किसानों को सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं देगी। ऐसे किसानों से गेहूं, सोयाबीन और धान समेत किसी भी अनाज की समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। दरअसल, नरवाई जलाने से प्रदेश का प्राकृतिक तंत्र कमजोर हो रहा है। जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। सीएम ने निर्देश दिए कि ऐसे किसानों का सीएम सम्मान निधि का लाभ तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
ऐसे किसानों से अगले साल से एमएसपी पर खरीदी भी नहीं करें। बता दें, आए दिन प्रदेशभर के जिलों में नरवाई जलाने पर केस दर्ज करने की सूचना आ रही है। इस फैसले से नरवाई जलाने के मामले में कमी की उम्मीद है।
इसलिए लिया सख्त फैसला
सीएम ने कहा कि फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने के मामलों में वृद्धि दिखी है। इससे वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को बेहद नुकसान हो रहा है। खेत में आग लगाने से जमीन के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और भूमि की उर्वरक क्षमता कम होती है। इसे देखते हुए नरवाई जलाने को प्रतिबंधित किया है। फिर भी कोई जलाता है तो उसे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभनहीं दिया जाएगा।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज