ख़बर का असर 24 घण्टे के अन्दर 108 एम्बुलेंस पायलेट की सेवा समाप्त।
इछावर।सिविल अस्पताल इछावर में लगी 108 एंबुलेंस सेवा का हो रहा दुरुपयोग, दुर्घटना होने पर करना पड़ता है घण्टों इन्तजार
शादी समारोह में मौज करती 108 एंबुलेंस सेवा,”आपातकालीन चिकित्सा एंबुलेंस सेवा” 108 एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग, दुर्घटना होने पर 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नही मिलती, कारण शादी समारोह में रहती है व्यस्त।
इछावर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज
एमपी विश्वास न्यूज ने की थी यह ख़बर प्रकाशित
इछावर। मामला सीहोर जिले के इछावर जनपद पंचायत में सेमली जदीद गांव का है।अभिलाषा पिता भगवत सिंह जाति खाती निवासी सेमली जदीद की शादी समारोह में दिन मंगलवार समय रात्रि लगभग 10.30 से 11 बजे के बीच 108 एंबुलेंस सेवा,”आपातकालीन चिकित्सा एंबुलेंस सेवा” शादी में पहुंची। गाड़ी नंबर CG 04 NT 1840 था।108 को देखकर शादी समारोह में गांव के कुछ लोगो को लगा की किसी प्रकार कोई दुर्घटना तो नही हुई। लेकिन जब मौके पर ग्रामीण चेतन वर्मा, संदीप वर्मा, बबलू वर्मा ने देखा तो मामला कुछ ओर ही देखने को मिला। वह 108 एंबुलेंस शादी समारोह में ड्राइवर सहित दो अन्य व्यक्ति खाना खाने शादी समारोह में आए थे। देखने से लग रहा था की सभी तीनों व्यक्ति नशे में थे और ड्राइवर से ठीक से गाड़ी नही मुड़ पा रही थी। जल्द बाजी में चेतन वर्मा द्वारा मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस की विडियो बना ली गई है।
ख़बर का असर
ख़बर के माध्यम से मामले को जॉच में लिया गया।
एवं डॉक्टर अंकित चांडक सीबीएमओ सिविल अस्पताल इछावर के द्वारा 108 एंबुलेंस के सुपर वाइजर को नोटिस जारी कर पायलेट को तत्काल हटाने की कार्यवाही की गई।