Breaking News

लाड़ली बहना करे पुकारपानी की व्यवस्था करे, ग्राम पंचायत या सरकार….

नलजल योजना ग्राम पंचायत बलोंडिया में फ्लॉप… जनपद पंचायत इछावर

सीहोर/इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर/इछावर। सीहोर जिले में नलजल योजना नही हों पा रही ठीक तरह से संचालित। जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है।सरकार के दावे खोखले नज़र आ रहे।

एमपी विश्वास न्यूज की टीम जब सीहोर जिले की जनपद पंचायत इछावर के अंतर्गत आने वाली बलोंडिया ग्राम पंचायत पहुंची तो ग्राम पंचायत के नागरिकों के लिए सबसे बड़ी समस्या भीषण जल संकट था। ग्राम की लाडली बहना के सामने भीषण जल संकट से बेहद परेशान है।2 – 2 किलो मीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है।50 फीट गहरे कुएं में से बाल्टी के सहारे नीचे से रस्सी से खींचकर ऊपर पानी कुएं में से निकालना पड़ता है।और सिर पर बेवड़ा रखकर पैदल पीने का पानी 2 किलो मीटर दूर से लाना पड़ता है। गांव की लाडली बहनाओं का कहना है कि पूरा दिन हमें पानी भरने में ही लग जाता है इसके अलावा हम घर का कोई काम नहीं कर पाते है। सरकार से हमारी मांग है कि जल्द हमारे गांव में पानी की व्यवस्था करे।

मौके पर मौजूद लाडली बहना

कलूरी बाई, दुर्गी बाई, सेतु बाई, दरलू बाई, बीना बाई, लत्तू बाई, राधा बाई, कमेरी बाई, मनीषा बाई मौजुद रही।

ग्राम पंचायत में नलजल योजना के तहत घर घर नल है लेकिन नल में जल नही है। क्योंकि जलस्तर इतना नीचे है कि बोर खनन पर भी पानी नही निकलता है। गांव के नागरिक लाडली बहना दूर से पीने का पानी लाना के लिए मजबूर फिर भी प्राथमिक पानी की व्यवस्था टंकी के माध्यम से गांव में करने की कोशिश ग्राम पंचायत ने की है। कुछ ग्रामीणों की समस्या भी दूर हुई है।

ग्राम पंचायत द्वारा गांव में दो से तीन जगह एक एक हजार लीटर की प्लास्टिक की पानी टंकी रखी है। गांव की पानी की टंकी में बोरिंग से टंकी को भरने की कोशिश की जाती है। जिनमे नल लगे हैं वहीं से पूरा गांव पानी पीता है, वही कालोनी वाली टंकी खाली पड़ी है चार बोर कराने के बाद भी पानी नहीं निकला।कहा से पानी की पूर्ति करे। वास्तविकता यह है कि गांव में पानी की समस्या तो है। 2 महीने से एक बोरिंग प्रस्तावित है लेकिन पीएच विभाग ने अभी तक बोर खनन नहीं किया है।

स्वरूप वर्मा
पंचायत सचिव
ग्राम पंचायत बलोंडिया

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …