Breaking News

बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से संपूर्ण गांव की बिजली आपूर्ति बंद करने का विरोध।

सीहोर\आष्टा। बकाया बिजली बिल को, लेकर सीहोर जिले के करीब 118 गांव की बिजली कंपनी द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है।जिसके चलते ग्रामीणों में बिजली कंपनी के खिलाफ आक्रोश है।बिजली कटौती की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पीने के पानी एवं पशुओं को पानी के लिए बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। काफी दूर से पानी की व्यवस्था करना पड़ रही है। वही गर्मी मे मच्छरों की वजह से न केवल ग्रामीणों की रात्रि की नींद उड़ी हुई है बल्कि बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है।

इस मुद्दे को लेकर आष्टा में कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश परमार एवं हरपाल ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीणों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कंपनी एवं मध्य प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया ।

बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता कन्नौद रोड पर पानी की टंकी के पास एकत्रित हुए।
तथा मोहन सरकार तेरी तानाशाही नहीं चलेगी , बिजली बिल वसूली रोको, तत्काल बिजली आपूर्ति चालू करो , इस तरह से नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। और तहसीलदार पंकज पवैया को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी मेंबर हरपाल ठाकुर ने कहा कि, सरकार किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। बिजली कटौती के अलावा, फसल बीमा का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है।

हरपाल ठाकुर ने कहा कि, किसानो की समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि अन्याय पूर्ण तरीके से काटी गई ग्रामीण क्षेत्र की लाइट तुरंत बहाल की जाए।
मोहन सरकार बिजली कंपनी के एजेंट के रूप में कार्य करना बंद करे।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश परमार कहा कि, यह कौन सा नियम है कि किसी एक किसान के बिल न जमा करने पर पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाए।

आष्टा तहसील के करीब 75 गांव में संपूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है जो कहीं से न्यायोचित कार्यवाही नहीं है। कांग्रेस की मांग की तुरंत गांव में बिजली बहाल की जाए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …