Breaking News

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने वाली दुकान का लाइसेंस निलंबित

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने वाली दुकान का लाइसेंस निलंबित

अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने पर बिलकिसगंज झागरिया स्थित दुकान मेसर्स धान्वी सीडस एण्ड पेस्टीसाईडस पर कार्रवाई

बिलकिसगंज/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 18 जुलाई, 2025

बिलकिसगंज/सीहोर।निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने पर बिलकिसगंज झागरिया स्थित दुकान मेसर्स धान्वी सीडस एण्ड पेस्टीसाईडस पर कार्रवाई की गई है और दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इस दुकान द्वारा यूरिया एवं डीएपी उर्वरकों निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्राप्त शिकायत के अनुसार इस दुकान द्वारा 320 रूपये प्रति बोरी की दर से यूरिया एवं 1800 रूपये प्रति बोरी की दर से डीएपी की बिक्री की गई और 2440 रूपये की राशि वसूल की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया गया और जांच की गई। जांच के दौरान विक्रय दरों में अनियमितता पाई गई। अनियमितताएं पाए जाने पर आगामी आदेश तक इस दुकान पर उर्वरक एवं कीटनाशकों का विक्रय पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *