Breaking News

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि मिलने पर किसानों ने डांडिया नृत्य कर मनाई खुशिया

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि मिलने पर किसानों ने डांडिया नृत्य कर मनाई खुशिया

प्रधानमंत्री, केन्द्रीय कृषिमंत्री एवं मुख्यमंत्री का माना आभार

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर। श्रावण मास का पवित्र माह एवं हरियाली के बीच जब किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बीसवीं किस्त की सौगात मिली, तो गांवों में उत्सव का माहौल बन गया। ग्राम चंदेरी, कुलांसखुर्द, कुलांसकलां और रामाखेड़ी, उल्झावन के सौ से अधिक किसानों ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में लंहगी खेली और डांडिया नृत्य कर इस सम्मान निधि के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। किसान खेत-खलिहानों से निकलकर और परंपरागत संस्कृति को संझोते हुए पोशाकों पहनकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, तो राहगीरों की नजरें वहीं ठहर गईं। इस आयोजन में न केवल आर्थिक संबल के प्रति कृतज्ञता प्रकट की, बल्कि गांव की एकता, संस्कृति और परंपराओं को भी सजीव कर दिया।


इस मौके पर किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा ने कहा कि यह सहायता बारिश के मुश्किल दौर में बड़ी राहत है। यह आयोजन ग्रामीण भारत के आत्मबल, सहयोग और आनंद का प्रतीक बन गया, जहां खुशियां सिर्फ बोलकर जाहिर नहीं की गईं बल्कि नाचकर मनाई गईं।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *