Breaking News

स्वंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चे चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे बैठे,बच्चो का गर्मी से बुरा हाल

स्वंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चे चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे बैठे,बच्चो का गर्मी से बुरा हाल

“अतिथियों को टेंट, बच्चों को धूप… सांदीपनि स्कूल के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अव्यवस्था उजागर”

इछावर: एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर। इछावर के सांदीपनि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अतिथियों के लिए टेंट और ठंडे पेयजल की पूरी व्यवस्था की गई, लेकिन नन्हे-मुन्ने बच्चे तेज़ धूप में खुले आसमान के नीचे घंटों बैठने को मजबूर रहे। चिलचिलाती धूप में पसीना बहाते बच्चों के चेहरे पर थकान और बेचैनी साफ नज़र आई, वहीं टेंट में बैठे अधिकारियों और अतिथियों को आरामदायक छांव और सुविधाएं उपलब्ध थीं।

माता-पिता और स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराज़गी जताई और सवाल किया — “क्या बच्चों की सुविधा प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की प्राथमिकता में नहीं है?”

यह नज़ारा उस दिन के मायने को कमज़ोर कर गया, जिसका उद्देश्य सभी को समान रूप से सम्मान और सुख-सुविधा देना था।

स्वंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास से बच्चो ने राष्ट्रीय पर्व, मनाया है। इसमें छोटी मोटी कमियां बर्दास्त की जा सकती है।

जमील खान
एसडीएम इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

पोषण, गुणवत्ता और स्वाद की हुई परख: इछावर में कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता,

दुर्गपुरा अनुज स्व-सहायता समूह प्रथम इछावर | एमपी विश्वास न्यूज इछावर।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *