Breaking News

माटी गणेश घर घर गणेश बनाने का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सक्रियकरण सह बैठक के साथ माटी के गणेश सिद्ध गणेश हर घर गणेश घर-घर गणेश विराजे गणेश,प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड इछावर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय एवं प्राचार्य सुनीता यादव एवं प्रशिक्षक नीतू मेवाड़ा ब्लॉक समन्वयक श्री मति बीलू भिलवारे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ब्लॉक समन्वयक बीलू भिलवारे ने माटी के गणेश सिद्ध गणेश कार्यक्रम को लेकर उपस्थित लोगों के समक्ष स्वरूप रेखा प्रस्तुत की वहीं पर जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के पारुल उपाध्याय द्वारा मिट्टी के गणेश बनाने वैज्ञानिक एवं पर्यावरण कारण बताते हुए उद्बोधन दिया उन्होंने कहा कि हम प्लास्टर ऑफ पेरिस के गणेश बनाते हैं उसे पर्यावरण दूषित होता है साथ ही जलीय जीव जंतु को नुकसान पहुंचता है हमेशा मिट्टी के गणेश की मूर्तियां बनाकर उनका विसर्जन करना चाहिए जो कि आसानी से घुल जाती है वही मोहन लाल तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद को जो भी कार्यक्रम मिलते हैं वह अपने ढंग से उसको सफलता पर पहुंचा देता है आज माटी के गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी को बधाई की एवं पूरा आयोजन के सराहना कि इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता शक्ति राठी, नरेंद्र राठौर, क्षमा परमार एवं विकासखंड प्रेरक, धर्मेंद्र राठौर,सन्तोष परमार, दीपक राठौर, राजेश परमार, विष्णु वर्मा भगवान वर्मा आदि सेक्टर प्रेरक नवांकुर सखी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां के कार्यकर्ता ,माटी गणेश के प्रशिक्षक नीतू मेवाडा ने सभी को गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया इसी अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता शक्ति राठी एवं आभार नवांकुर प्रभारी धर्मेंद्र राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *