Breaking News

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने दी नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने दी नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं

सीहोर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर,31 दिसम्बर, 2024

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नववर्ष 2025 के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सामुदायिक विकास में सक्रिय योगदान दें और एकता व भाईचारे के साथ जिले को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नये साल में नई उर्जा के साथ आमजन के कल्याण और जिले के विकास के लिए अपने दायित्व का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आमजन को शासन की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों से इन शिविरों में जाकर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *