Breaking News

“धामंदा आरके वेयरहाउस में किसानों का फूटा गुस्सा: 181 पर शिकायत, जिम्मेदार मोबाइल बंद कर भागे”

🔴 “धामंदा आरके वेयरहाउस में किसानों का फूटा गुस्सा: 181 पर शिकायत, जिम्मेदार मोबाइल बंद कर भागे”

🟥 7 दिन से तुलाई को तरस रहे किसान, मीडिया पहुंचते ही अधिकारी गायब — बाद में लौटे जिम्मेदार

उपार्जन केंद्र पर किसान अपनी फ़सल खुद तौलने को मजबूर

इछावर,एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/अमलाहा। धामंदा आरके वेयरहाउस में किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्र पर फैली अव्यवस्थाओं के कारण कई किसानों की गेहूं तुलाई 7 दिनों तक नहीं हो सकी, जिससे नाराज किसानों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई।

किसानों का आरोप है कि केंद्र पर न पर्याप्त हम्माल उपलब्ध हैं और न ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन व्यवस्थित लगाई जा रही है। हालत यह है कि किसान खुद ही गेहूं की बोरियां उठाकर तुलाई कराने को मजबूर हैं।

वहीं खाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी दो-दो दिन से केंद्र पर फंसी खड़ी हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

किसानों ने खुद ही पल्ली बांधकर छाया की व्यवस्था की।
मामला तब और गर्मा गया जब मीडिया की टीम उपार्जन केंद्र पहुंची तो कोई जि़म्मेदार नही मिले। मीडिया का मालूम चलते ही फिर बाद में केन्द्र पर जि़म्मेदार पहुंचे।

वायरल वीडियो को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।

बताया जा रहा है कि मीडिया की पड़ताल और किसानों के बढ़ते आक्रोश के बाद जिम्मेदार अधिकारी दोबारा केंद्र पर पहुंचे, लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो सका।

खाद्य आपूर्ति अधिकारी सीहोर आकाश चंदेल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और किसानों की समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *