सीहोर जिले में आंधी तूफान से पेड़ गिरे
बिजली के खंबे,तार टूटकर गिरे, जमीन पर आया करंट

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 19 मई 2025

सीहोर– सीहोर जिले में सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। सागौनी सड़क पर गांव में तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई ।
सीहोर जिले में आँधी तूफान से भारी नुकसान मकान के कबेलू, चद्दर, ताश के पत्तो की तरह बिखरे, बड़े बड़े पेड़ सड़क पर हुए जमीदोज,बिजली के तार खंबे गिरे,जमीन पर फ़ैला करंट, पेड़ के गिरने से कई कार चकनाचूर
आंधी तूफान से इछावर में कार हुई चकनाचूर, वही क्षेत्र में बिजली के खंबे, बिजली के तार, मकान के कबेलू,चद्दर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। आंधी तूफान से क्षेत्र में हुआ है भारी नुकसान।


मौसम विभाग ने आगे के दिनों में सीहोर में रिमझिम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है ।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज